रामपुर । जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़ की अध्यक्षता में 04 दिसम्बर 2021 को तहसील स्वार सभागार में प्रातः 10ः00 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिजारखाता में अपराहन 03ः00 बजे जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील टाण्डा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बिलासपुर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील मिलक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।