बिलासपुर ।जनपद रामपुर तहसील बिलासपुर विकासखंड मिलक के ग्राम राठौण्डा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास के संबंध में 44.68 लाख रुपए की स्वीकृति प्रथम किश्त के रूप में 5 लाख रुपए की किस्त प्रदान उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के प्रयासों से प्राचीन शिव मंदिर जल्द ही भव्य रुप लेगा माननीय मंत्री जी ने एक और वादे को हकीकत में करके दिखाया लगातार विकास की गंगा क्षेत्र में बहाने वाले बलदेव सिंह औलख ने एक और मील का पत्थर किया स्थापित। मा० मंत्री जी ने कहा कि वो लगातार प्रयास कर रहे थे कि राठौण्डा स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर पाए। जिसके लिए मैं लगातार प्रयास भी कर रहा था जिसमें आज मुझे सफलता मिल गयी। अब जल्द की काम भी शुरू हो जाएगा। यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्वालू आते है इससे इनको लाभ भी मिलेगा। इसके लिए मंत्री ने विशेष आभार मा० मुख्यमंत्री जी और पर्यटन मंत्री श्री नीलकंठ तिवारी जी को व्यक्त किया।