
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बिलासपुर नगर में आरएसएस का पथ संचलन, पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
बिलासपुर। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर रविवार को बिलासपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया है। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जयकारें का उदघोष भी किया गया। दूसरी ओर कई जगहों पर लोगों ने स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
बिलासपुर में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर में शिव बाग मंडी, रामपुर रोड, नैनीताल रोड समेत विभिन्न स्थानों से आरएसएस का पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए। साथ ही देश भक्ति के गीत चल रहे थे। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारती संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहां की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। पथ संचलन में चित्रक मित्तल,सुनील श्रीमाली,अनिल मदान, सुखदर्शन सिंहल, सुनील गुप्ता,प्रेम बाल्मीकि,नितिन गर्ग,शंकर गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, स्पर्श गोयल, विपुल गोयल,निरंजन बंसल, विशाल शर्मा,अतिन अग्रवाल, वरिष्ठ स्वयं सेवक डॉक्टर वी. के. शर्मा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र भी शामिल रहे। नागरिकों ने पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की। वहीं केमरी में पथ संचलन के दौरान दर्जनों स्थानों पर महिलाओं ने अपने मकानो के ऊपर से पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का जोरदार स्वागत किया। हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पथ संचलन पर सिनेमा रोड़ पर भाजपा महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया जिसमें महामंत्री किरणजीत कौर, तहसील प्रभारी वंदना अग्रवाल ,ऋषि अग्रवाल,मधु बाला गुगलानी नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर ने किया । केमरी में भी रविवार को पथ संचलन निकाला गया।