वर्षा में हुए जलभराव एवं हानि के संबंध में छाता के विभिन्न गांवों का निरक्षण
यूपी प्रभारी शराफत हसैन
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने अधिक वर्षा के दृष्टिगत हुए जलभराव एवं हानि के संबंध में तहसील छाता के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने छाता के ग्राम कामर, लालपुर, देहगांव आदि का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता की, उनकी समस्याओं को सुना, उनके खेतों में हुए जलभराव का अवलोकन किया तथा अधिक वर्षा से हुए अन्य हानि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के अधिकारियों द्वारा निरंतर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। तहसील की टीमों द्वारा निरंतर सर्वे किया जा रहा है। आपदा / अधिक वर्षा से हुए हानि का मुआवजा दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम इसके लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहानि पशुहानि,फसल क्षति एवं मकान क्षति होने पर सहायता धनराशि प्रदान की जा रही है।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को पूर्ण आश्वाशन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता धनराशि दी जाएगी
जिलाधिकारी ने किसानों को अवगत कराया कि उनके द्वारा कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है, जिसमे कृषि विभाग के कर्मचारी एवं लेखपाल संयुक्त रूप से भूमि गाटा संख्या का सर्वे करेंगे।निरीक्षण में उप जिलाधिकारी छाता श्वेता आदि मौजूद थे।

