कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्र देव सिंह ने घर घर तिरंगा लगाने की अपील की
कानपुर में रविवार को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों भाजपाई शामिल हुए। इस दौरान भाजपाइयों में गुटबाजी भी देखने को मिली। वहीं यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
बिल्हौर में रविवार को भाजपायों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के उत्तरी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विधायक राहुल बच्चा सोनकर और उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए घर घर तिरंगा लगवाने की अपील की। पूरा स्थित सेवा मंदिर इंटर कॉलेज से उनके नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा यात्रा में उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष दिनेश कूशवाह सहित सैकड़ों बाइक और कार सवार भाजपाई शामिल हुए।
शिवराजपुर होते हुए चौबेपुर पहुंची तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में पांच सौ से अधिक भाजपाई शामिल हुए। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता रहा भीड़ बढ़ती गई।चौबेपुर स्थेत एक गेस्ट हाउस में यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान रोहित सोनकर, रवि दीक्षित, राजेश शुक्ला, शुभम वाजपेई,रूपेश कटियार, नवले मिश्रा, कुश अग्निहोत्री, कमलेश मास्टर, मानस शुक्ला,शानू राठौर, श्रीपाल कश्यप, प्रमोद दुबे,गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे। गुटों में बंटे दिखे भाजपाई
तिरंगा यात्रा के दौरान एक बार फिर भाजपाई गुटों में बंटे दिखाई पड़े।कैबिनेट मंत्री के स्वागत में जहां विधायक समर्थक उनके कार्यालय पहुंचगए। वहीं कई अन्य गुर्टों में बंटे भाजपाइयों ने सेवा मंत्री इंटर कॉलेज केअंदर व बाहर उन्हें रोककर उनका स्वागत किया। बहुत से बाजपेई गुटबाजी के चलते यात्रा में शामिल नहीं हुए।
जगह-जगह मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में आयोजित यात्रा को सफल बनाने के लिए मौकेपर पहुंचे। एडीसीपी बृजेंद्र त्रिवेदी की देखरेख और एसीपी अजय त्रिवेदी के नेतृत्व में पूरा से लेकर शिवराजपुर तक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस प्रशसन मौजूद रहा।