आज दिनांक 14/08/2024 को राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना द्वारा बांग्लादेश में हो रहे सनातनियों/हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना ने भारत बंद का आह्वाहन किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में एक पैदल मार्च यात्रा कर सिर पर काली पट्टी बांध कर अत्याचारों के प्रति विरोध प्रदर्शन करा। जिसमे राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर पैदल मार्च कर भारत के प्रत्येक वर्ग से भारत बंद का समर्थन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे भीषण अत्याचार व निर्दयता से नरसंघार के विरुद्ध इस धर्मयुद्ध मे साथ मिलकर विरोध करने के लिए सभी भारतवासियों से विनती करी तथा हर हर महादेव के नारे लगाए। जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर रामपुर स्थित राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना कार्यालय से आवास विकास होते हुए सिविल लाइंस थाने से अंबेडकर पार्क से वापस कार्यालय पर समापन करा। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ने कहा कि जब जब हिंदुओं पर अत्याचार होगा तब तब राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना सम्पूर्ण भारत वासियों के साथ खड़ीरहेगी। पैदल मार्च यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एड शिव नरेश तोमर, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ एड०विनोद कुमार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गुरमन जीत सिंह,प्रदेश प्रभारी श्री गेंदन लाल सैनी,श्री मति नीलम सक्सेना प्रदेश प्रभारी महिला मातृशक्ति, बब्लू प्रदेश मीडिया प्रभारी, श्री वीरेंद्र सिंह मंडल प्रभारी मुरादाबाद, श्री विपिन कुमार सिंह जिलाध्यक्ष,श्री विश्वास कुमार सिंह जिला प्रभारी,श्री सोनू लोधी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री राजीव जैन जिला मंत्री, श्री धर्मेंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष,श्री लोकेश पांडे जिला मंत्री, बाबा रामदास गोरक्षा संरक्षक, एड आलोक अग्रवाल,जय कश्यप जिला मीडिया प्रभारी, विष्णु सिंह यादव नगर उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।।