प्रभारी मंत्री नन्दी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार की देर रात अष्टभुजा गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। शुक्रवार की सुबह अधिकारियों के साथ कोन ब्लाक के प्रभावित बाढ़ क्षेत्र हरसिंहपुर मल्लेपुर का निरीक्षण किया। वहीं बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया।
मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को बाढ़ की वजह से खेतों में पानी भरने से जिन किसानों की धान, मक्का, ज्वार के साथ ही विभिन्न प्रकार के सब्जियों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें अधिक से अधिक मुआवजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने निरीक्षण के बाद कोन ब्लाक माध्यमिक विद्यालय तिलठी में राहत
चौपाल में के बाढ़ पीड़ति परिवारों से संवाद कर शासन द्वारा प्रदत्त बाढ़ राहत किट का वितरण किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई जनपदों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार हर परिस्थिति से निबटने के लिए पुरी तरह से तैयार है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता व जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों की पूरी टीम लगातार कार्य कर रही है। साथ ही नदियों के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर
रखी जा रही है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचती रहे, इसके लिए सरकार और प्रशासन दोनों सजग है और पूरी तरह तैयार है। मंत्री नन्दी ने कहा कि बाढ़ की
वजह से खेतों में पानी भरने से जिन किसानों की धान, मक्का, ज्वार के साथ ही विभिन्न प्रकार के सब्जियों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें उसका पूरा मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि किसान भाईयों को कम से कम नुकशान हो। मंत्री नन्दी ने कहा कि हर स्थिति में योगी सरकार किसानों और बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित लोगों के बीच सामुदायिक किचन का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पशुओं के चारा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री नन्दी ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा व उनके सहयोग के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।
☑ /nandiguptabjp
09839609501