जनकल्याणकारी मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा कर्त्तव्य : औलख
निःशुल्क स्वास्थ्य
बिलासपुर : कृषि राज्यमंत्री
बलदेव सिंह औलख कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनकल्याणकारी संचालित मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना। इसके लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही हैं। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद अब
सभी सरकारी अस्पतालों में बहुत सी जांचों को निश्शुल्क कर दिया गया है। साथ ही 70 वर्ष की उम्र में पहुंच चुके मरीजों का सभी तरह का इलाज निश्शुल्क किया जाएगा। सरकार सेवा पखवाड़े का आयोजन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते कृषि राज्यमंत्री करवा रही है ताकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़े पैमाने पर निश्शुल्क इलाज की सुविधा पहुंचाई जा सके। कहा कि सरकार जनता तक मूलभूत सुविधाओं को
पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयासों को अंजाम दे रही है। काफी हद तक लोगों को इसका लाभ भी मिलना शुरू हो गया। अब बलदेव सिंह औलख जागरण निर्धन परिवारों तक रोजगार, स्वास्थ्य, योजनाओं आदि का सीधा लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, आदि रहे।

