*खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार चलाया जा रहा अभियान।*
*विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूनें संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये।*
दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह के निर्देशों पर सहायक आयुक्त (खाद्य)- 11/ अभिहित अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष छापामार अभियान में नायब तहसीलदार बिलासपुर श्री राजेश कुमार के साथ बिलासपुर रामपुर स्थित अम्मी हानी डेरी के वसीम पुत्र अख्तर हुसैन से छेना मिठाई का 01 नमूना लिया गया और लगभग 15 किलोग्राम (कीमत रूपये 2100) दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया और पंकज मिष्ठान के भजनलाल पुत्र श्री रामगोपाल से बफी का 01 नमूना लिया गया।
स्वार थाना के पुलिस बल के साथ ग्राम नरपत नगर इमामबाड़ा रामपुर स्थित वली अहमद निष्ठान भण्डार के वली अहमद पुत्र रईस अहमद से सोनपापडी और डोडा बर्फी का 01-01 नमूना, मिल्क केक और बर्फी का 01-01 नमूना, और छेना रसगुल्ला के 02 नमूने लिये गये तथा दूषित अवस्था में रखरखाव एवं खाने योग्य अनुप्रयुक्त पाए जाने पर लगभग 15 किलोग्राम (कीमत रूपय 2250) बर्षी और लगभग 15 किलोग्राम (कीमत रूपय 2250) छेना रसगुल्ला और लगभग 10 किलोग्राम (कीमत रूपय 850) सोनपापडी को नष्ट कराया गया।
इस प्रकार लगभग 55 किलोग्राम (कीमत रूपय 7450) दूषित एवं मानव उपभोग अनप्रयुक्त मिठाईयों को नष्ट करवाया गया।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के सपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेगे।
सचल दल में नायब तहसीलदार बिलासपुर श्री राजेश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री रामचन्द्र यादव, श्री अशोक कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।