वीर खालसा सेवा समिति ने नामित सभासदों को किया सम्मानित
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से नगर पालिका में नामित सभासद मुकेश रस्तोगी, पीयूष कुमार, अजय अरोड़ा, विवेक बिश्नोई, पूजा शर्मा को शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जतिन कुमार सिडाना ने कहा कि जो नामित सभासद हुए हैं समाज की सेवा के लिए हमेशा आगे बढ़कर सेवा करेंगे इन सबको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने विधायक आकाश सक्सेना का धन्यवाद किया और कहा कि सभी नामित सभासद आपके सहयोग से बने हैं बस सभी समाज कार्यों में समाज की सेवा में आगे रहेंगे सभी मिलजुल कर आवाम के लिए काम करेंगे। इस मौके पर वीर खालसा सेवा समिति की ओर से मुख्य अतिथि समाजसेवी जतिन सिडाना को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुलशन अरोड़ा, सेवा सिंह, नारायण सिंह, मनिंदर सिंह, वजीर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, नरेंद्र पाल, लकी, सनी कपूर आदि मौजूद रहे।

