जनसंख्या नियंत्रण क़ानून अति शीघ्र बनाए सरकार : रोहन सक्सेना
बैठक में संगठन का विस्तार में प्रमोद दिवाकर को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बिलासपुर।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक सोमवार को विकास खण्ड के सभागार में आयोजित की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोहन सक्सेना प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मेरठ ने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू सुरक्षित नहीं है निरंतर हिन्दू घट रहा है,और कट रहा है,लव जिहाद बढ़ता जा रहा है।बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं।सरकार से आग्रह है कि अति शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाए।जिससे कि भविष्य में संकट उत्पन्न न हो।परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गौ-संरक्षण के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं,लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित व्यवस्था करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है जिससे गौमाता सड़कों पर है।जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और गौमाता की जान जा रही है।प्रशासन को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस दौरान बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें प्रमोद दिवाकर को जिला उपाध्यक्ष, नेहा कश्यप जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद,प्रदीप गंगवार, नगर अध्यक्ष,अनिल राठौर नगर मंत्री, आकाश राठौर नगर उपाध्यक्ष, रवि प्रखंड अध्यक्ष, गौरव दिवाकर प्रखंड मंत्री, राजरानी नगर अध्यक्ष, विपिन सैनी उपाध्यक्ष, सुनील कश्यप नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर सर्वराज यादव,विशाल दुबे, पुष्पेन्द्र गंगवार,प्रदीप गोस्वामी, अंकुश देओल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






































