सीडीओ ने बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश
भीमताल।विकास भवन, सभागार में आयोजित बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश।शनिवार को आयोजित बैंकर्स बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनपद में बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता,ऋण वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए—KCC ऋण वितरण में तेजी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,ताकि पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके।
CSR एवं योजनाओं का समन्वय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए, विशेषकर लंबित मामलों (लगभग 3 वर्ष) का संपूर्ण विवरन दिया जाए।बैंकों का प्रदर्शन मूल्यांकन
कुछ बैंकों के कार्यप्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार हेतु निर्देश दिए गए।यूनियन बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा को निर्देश यूनियन बैंक को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने हेतु कहा गया।बैंक ऑफ बड़ौदा को FD से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय (मंगलवार तक) में करने के निर्देश दिए गए।बैंक समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाए तथा अनावश्यक शुल्क/चार्जेस से बचा जाए।कृषि एवं अन्य ऋणों की समयसीमा
30 जुलाई तक कृषि एवं अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के ऋणों में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए।बैंक शाखाओं का क्षेत्रवार निरीक्षण बैंक ऑफ इंडिया की 5 शाखाओं सहित अन्य बैंकों के कार्यों की समीक्षा कर,उच्च FD एवं ऋण वितरण पर ध्यान केंद्रित किया जाए।फील्ड विजिट एवं समन्वय
संबंधित अधिकारियों एवं बैंकरों को क्षेत्रीय भ्रमण (जैसे बैतलगढ़ आदि) कर जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।कमजोर प्रदर्शन वाले बैंकों पर कार्रवाई UCO बैंक सहित कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को चेतावनी दी गई।लगातार खराब प्रदर्शन की स्थिति में खातों/कार्य आवंटन में बदलाव किया जा सकता है।
त्रैमासिक बैठक एवं सुरक्षा नीति
प्रत्येक 3 माह में बैंकों के साथ बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा बैंकिंग सुरक्षा नीतियों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
निष्कर्ष:CDO ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करने को प्राथमिकता दें, जिससे आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

