जाम मुक्त यातायात व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए
एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने वीकेंड ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का फील्ड निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
नैनीताल।वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव एवं पर्यटकों की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा जनपद के विभिन्न यातायात प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी *प्वाइंटों पर पूर्ण मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।साथ ही प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों एवं जाम संभावित क्षेत्रों में यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने तथा निर्धारित
डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने कहा कि वीकेंड के दौरान नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है,ताकि सभी को सुरक्षित, सुगम एवं जाम मुक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

