REAP परियोजना से भीमताल की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
मोमबत्ती निर्माण इकाई से बढ़ी आय, ₹6 लाख की सहायता से मिला रोजगार को विस्तार
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने की दिशा में जनपद नैनीताल में REAP (रीप) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है।विकासखंड भीमताल के ग्राम ज्योलीकोट स्थित उड़ान सीएलएफ से जुड़ी गीता नेगी पिछले दो वर्षों से सफलतापूर्वक मोमबत्ती निर्माण इकाई का संचालन कर रही हैं।उनकी इकाई में सुगंधित, डेकोरेटिव, गिफ्ट और पिंक कैंडल सहित विभिन्न आकर्षक डिज़ाइन की मोमबत्तियां तैयार की जाती हैं,जिनकी स्थानीय बाजार के साथ-साथ मेलों और प्रदर्शनियों में भी अच्छी मांग है।REAP परियोजना के अंतर्गत इकाई को ₹6 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जिससे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हुए, उत्पादन क्षमता बढ़ी और अधिक महिलाओं को रोजगार मिला।यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ “लखपति दीदी” अभियान को भी मजबूती दे रही है।भीमताल की यह सफलता महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।

