गुरु पूर्णिमा पर एसएसपी नैनीताल ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद
संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
हल्द्वानी।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बाबा नीम करौली महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।मंदिर परिसर के बाहर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।भंडारे के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी जनपदवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है।धर्मगुरु, इष्ट गुरु और शिक्षक सभी व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।उन्होंने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करने का संदेश दिया।श्रद्धा, सेवा और सौहार्द के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

