आजम खां का 78वां जन्मदिन उत्साह से मनाया, रक्तदान शिविर का आयोजन
बिलासपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां का 78वां जन्मदिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया।इसी क्रम में 36 विधानसभा क्षेत्र के गांव रास डंडिया स्थित सपा नेता जयदेव यदुवंशी के कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आजम खां के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशी का इजहार किया।इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रक्तदान शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।कार्यक्रम में पहुंचे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और सपा नेता जयदेव यदुवंशी ने कहा कि आजम खां पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की शान हैं।उनके 78वें जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईश्वर से आजम खां की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।साथ ही उनकी जल्द जेल से रिहाई के लिए भी प्रार्थना की गई।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।इस मौकें पर सलमान शाह, अरविंद पटेल, पंडित राम औतार शर्मा, राजेन्द्र शेमा, वीर पाल सिंह गंगवार, हरपाल गंगवार, विकास गंगवार, कपिल यदुवंशी,देवेद्र गंगवार, यामीन, मोहम्मद आजम आदि मौजूद थे।














