थाना भोट:-चोरी के अभियोगों में प्रकाश में आया एक अभियुक्त एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार
दिनांक 14-12-2021 को थाना भोट, रामपुर पुलिस द्वारा शुएब पुत्र नवी रजा निवासी घेर मीरबाज खॉ टंकी नम्बर 5 थाना गंज, रामपुर को ग्राम खूटाखेडा से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। इस सम्बंध में थाना भोट, रामपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्त शुएब, थाना भोट, रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-180/21 धारा 420,467,468,471,411,413,414 भादवि के अभियोग में भी प्रकाश में आया है, जिसमें दिनांक 12/13-10-2021 की रात्रि में पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य तीन साथी, रहमान, आसिम तथा मुस्तफा को फर्जी नम्बर लगे 07 वाहन, 02 तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था।
थाना स्वारः-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 14-12-2021 को थाना स्वार, रामपुर पुलिस द्वारा अख्तर अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम बिजारखाता थाना स्वार, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना टाण्डाः-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 14-12-2021 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा जुम्मा तुर्क पुत्र नियाज मौहम्मद निवासी सिंगनी थाना टाण्डा, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना सिविल लाइनः-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 14-12-2021 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा काशी उर्फ कमल पुत्र प्रेम सिंह निवासी काशीराम कालौनी थाना सिविल लाईन, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।