मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर हुआ रुद्राभिषेक
वैश्य समाज ने शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना, प्रसाद वितरित
बिलासपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को हाईवे स्थित सत्कार ढाबे के सामने शिव मंदिर में वैश्य समाज की ओर से रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि वर्षों पूर्व हुए बम ब्लास्ट में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को चमत्कारिक रूप से जीवनदान मिला था। उसी की स्मृति में उनके पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव पर वैश्य समाज प्रत्येक वर्ष शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करता है।इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, सुमित अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद शिव शंकर गुप्ता, रमेश कश्यप, सतीश गुप्ता, निधि गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता यश मित्तल राजेश गोयल गौरव जैन पूजा जैन संदीप अग्रवाल सहित वैश्य समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा।

