रामपुर । पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद में इनामियॉ अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी मिलक, रामपुर के कुशल निर्देशन में थाना मिलक, रामपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर थाना मिलक, रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-463/19 धारा 147/148/323/504/353/506/427/333/ 325/326/34 भादवि में दिनांक 01-11-2019 से वॉछित चल रहे 1-राजेश बाबू पुत्र धर्मवीर 2-सुभाष चन्द पुत्र श्री जानकी प्रसाद निवासीगण ग्राम गदैय्या निकट हरसूनगला थाना मिलक, रामपुर को ग्राम गदैय्या में प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर महोदय द्वारा दोनों अभियुक्तगण पर 25000-25000 रूपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था*।
गिरफ्तार इनामी अभियुक्तगण का नाम व पता
1. राजेश बाबू पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम गदैय्या निकट हरसू नगला थाना मिलक रामपुर।
2. सुभाष चन्द पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गदैय्या निकट हरसू नगला थाना मिलक रामपुर।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त राजेश बाबू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 196/2020 धारा 174क भादवि थाना मिलक, रामपुर।
अभियुक्त सुभाष चन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 196/2020 धारा 174क भादवि थाना मिलक, रामपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना मिलक रामपुर
1- श्री सतेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक, रामपुर।
2- उ0नि0 श्री सतेन्द्र मलिक,
3- कां0 1304 अंकुल,
4- कां0 1262 सीमान्त मलिक,
5- कां0 477 राहुल विश्वकर्मा,
6- कां0 1145 रोहित कमार,
7- कां0 855 मोनू कुमार,