रामपुर । जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मादड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी स्थानीय निकायों के चेयरमैन, प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक
करके निकायों में कराये जाने योग्य विकास कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की तथा विभिन्न प्रकार के जन सामान्य के लिए बेहतर सुविधाओं के दृष्टिगत विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए मंजूरी भी प्रदान की।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद रामपुर में टाईड ग्राण्ट में 1014.56 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट 1743.64 लाख के कार्यो को मन्जूरी दी। इसी प्रकार नगर पालिका स्वार में टाईड ग्राण्ट के 65.39 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 44.76 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर पालिका टाण्डा में टाईड ग्राण्ट के 81.05 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ड के 89.32 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर पालिका बिलासपुर में टाईड ग्राण्ट के 139.64 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 38.21 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर पालिका मिलक में टाईड ग्राण्ट के 103.49 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 52.73 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये।
इस प्रकार नगर पंचायत शाहबाद में टाईड ग्राण्ट के 82.68 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 74.41 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर पंचायत केमरी में टाईड ग्राण्ट के 61.82 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 39.74 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर पंचायत मसवासी में टाईड ग्राण्ट के 39.62 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 35.36 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये।
जनपद की नवसृजित नगर पंचायतों में सैफनी में टाईड ग्राण्ट के 51.19 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 31.12 लाख के कार्य, दढियाल में टाईड ग्राण्ट के 67.34 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 35.97 लाख के कार्य, एंव नरपतनगर में टाईड ग्राण्ट के 44.26 लाख एंव अनटाईड ग्राण्ट के 27.57 लाख के कार्य स्वीकृत किये गये। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा जनपद की समस्त नगर पालिका /नगर पंचायतों में विकास हेतु 39 करोड़ 63 लाख के कार्यो की मंजूरी दी गयी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री लालता प्रसाद शाक्य , उपजिलाधिकारी स्वार श्री सचिन राजपूत, उपजिलाधिकारी टाण्डा श्रीमती निधि डोडवाल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।