थाना बिलासपुर:-550 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बिलासपुर । दिनांक 12-12-2021 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा बाबू उर्फ आजम खॉ पुत्र हाजी रजा खॉ निवासी मौहल्ला विसारतनगर थाना बिलासपुर, रामपुर को सतकार होटल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 550 ग्राम चरस नाजायज बरामद हुई। इस सम्बंध में थाना बिलासपुर, रामपुर पर मु0अ0सं0-453/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना गंज:- वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
रामपुर । दिनांक 12-12-2021 को थाना गंज, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त धर्मा पुत्र रामा निवासी ग्राम केसरपुर थाना गंज, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना टाण्डा:- वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
टाण्डा । दिनांक 12-12-2021 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त स्माईल पुत्र अब्दुल सलाम निवासी पहाडपुर थाना टाण्डा, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना मिलकखानम:- वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
मिलकखानम । 12-12-2021 को मिलकखानम, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी ग्राम कुवॅरपुर थाना मिलकखानम, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।