केमरी ।
आज दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका ईओ डॉक्टर विवेकानंद गंगवार के नेतृत्व में नगर पालिका से शाहाबाद गेट रोड पर बिना कुछ सोचे समझे, बिना किसी योजना के तहत और व्यापार मंडल से बिना सहमति के बाजारों में जाकर पूर्ण रूप से विधिवत लोहे के फोल्डिंग स्लेव को जबरन जेसीबी से तोड़ना शुरू कर दिया। लगातार लगभग 50 दुकानदारों को अपनी तानाशाही से अत्यधिक ज्यादा नुकसान पहुंचा दिया। जिसकी दहशत से विरोध स्वरूप पूरे क्षेत्र का बाजार आनन-फानन में बंद हो गया। सूचना मिलने पर सर्वप्रथम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी अपने भारी भरकम पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ईओ से बातकर तबाही मिशन को रुकवा कर वापस किया। साथ ही सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भी अपने साथ मोहम्मद शाहिद शमसी,शुएव खान आदि साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। और फिर सभी एकजुट होकर नगर पालिका के गेट पर धरने पर बैठ गए जिसकी सूचना मिलने पर शहर, सिविल लाइंस व ज्वाला नगर के कोने-कोने से सभी पदाधिकारी बहुत तेजी से मौके पर पहुंचे शुरू हो गए।जिससे आंदोलन बढ़ता चला गया।तभी प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह व सीओ सिटी अनुज चौधरी मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की। और व्यापारियों की नाराजगी की वजह को समझा। उसके उपरांत उन्होंने नगरपालिका कर्मचारियों की गलती को स्वीकार किया। और व्यापारियों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। और साथ ही नगर पालिका द्वारा तानाशाही व जुल्म से ज़ब्त स्लेव, व्यापारियों को वापसी कराए गए। व पूरे प्रकरण में एक 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में दोषियों पर कार्यवाही की बात तय हुई। जिसमें व्यापार मंडल की ओर से भी 6 पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर सरदार रविंदर सिंह टोनी, सरदार मनजीत सिंह सिंपल, सरदार सतपाल सिंह टीटू, इमरान सलीम, साकेव अहमद, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, मेराज हुसैन, हारीश समसी, सुदेश यादव, मोहसिन खान, गुज्जर अहमद, शेबू खान, प्रदीप खंडेलवाल, तरन जैन, अतुल शर्मा, शुभम अरोरा, मनसूर अली खान आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला रामपुर उत्तर प्रदेश।