थाना खजुरिया:-गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 09-02-2022 को थाना खजुरिया, रामपुर पुलिस द्वारा शकील अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम रजानगर थाना स्वार, रामपुर को धावनी बुजुर्ग पुलिया से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बिलासपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-59/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
थाना स्वार:-एक अद्द नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 09-02-2022 को थाना स्वार, रामपुर पुलिस द्वारा सगीर पुत्र नजीर अहमद निवासी मौ0 रसूलपुर कस्बा व थाना स्वार जनपद रामपुर को 01 अद्द नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्वार पर मु0अ0सं0-61/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।