*”प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर निवर्तमान सांसद ने किया श्रमदान”*
*”नरेंद्र मोदी राष्ट्र के सच्चे उपासक- घनश्याम सिंह लोधी”*
*”निवर्तमान सांसद ने झाड़ू लगाकर किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ”*
रामपुर:- मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ मंगलवार को रामपुर के निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने झाड़ू लगाकर किया। जिसके तहत उन्होंने रामपुर स्थित नेहरू कुष्ठ आश्रम में श्रमदान किया। इसके साथ ही आश्रम में रहने वाले निवासियों को फल वितरण भी दिए । साथ ही श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर समस्त नागरिकों से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य, समृद्धि, विकसित रामपुर के संकल्प को पूरा करने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि देश में वंचित समाज के लिए 10 साल में जितने काम हुए हैं इतनी आजादी के बाद कभी नहीं हुए। प्रधानमंत्री जी को आम लोगों की समस्याओं को समझने और सुलझाने की क्षमता है। वह राष्ट्र के सच्चे उपासक है। जिससे प्रभावित होकर हम सभी समस्त देशवासियों को उनके आदर्शो व विचारों पर कार्य करना चाहिए। इसी के अंतर्गत आज सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ पर नेहरू कुष्ठ आश्रम में श्रमदान किया इसी के साथ समस्त निवासियों को फल वितरण भी किये।
*”रामपुर के नगर क्षेत्र में जन-जन से संपर्क कर ने निवर्तमान सांसद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई”*
रामपुर:- मंगलवार को रामपुर के निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने नगर क्षेत्र में स्थित ज्वाला नगर में जन-जन से संपर्क कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई जिसके अंतर्गत उन्होंने फल विक्रेताओं, दुकानदारों एवं व्यापारियों से संपर्क कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि बीते दो हफ्तों में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 2 करोड़ से ऊपर लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जा चुका है इस बार भाजपा ने 10 करोड नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा का यह अभियान 51 दिनों तक चलेगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपना एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूरे उत्साह व जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में समस्त क्षेत्रवासियों को इस सदस्यता अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहा हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता , प्रदीप गुप्ता , आकाश सक्सेना, अरविन्द , अमन आदि उपस्थित रहे ।