जनपद में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिलक में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायतें/समस्यायें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 शुकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गये।
तहसील शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नितिन मदान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
उपजिलाधिकारी बिलासपुर श्री हिमांशु उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राशन, पैमाइश, भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। साथ ही उपजिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत पम्प ऑपरेटरों को महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित करने के लिए बैग भी वितरित किए।
इसी प्रकार तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील स्वार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील टांडा में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।