राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना की जिला कार्यकारिणी का गठन
रामपुर।राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना की जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक संजय गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार कार्यालय पर शुक्रवार को संगठन की मजबूती के लिए और कुछ कर्मठ साथियों को दायित्व सौंपने के लिए आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा अतुल कुमार गुप्ता को मुरादाबाद की मैन बॉडी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार लोधी ने जनपद में विस्तार करते हुए सौरभ राजपूत को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष,सूरज सिंह को युवा मोर्चा का जिला महामंत्री,हर्षित चित्रांश जी को जिला उपाध्यक्ष रामपुर, ऋषभ जोहरी को जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रामपुर विजय कुमार आर्य को जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष इसके अतिरिक्त नीलम सक्सेना प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा द्वारा शोभना सक्सेना को मंडल प्रभारी मुरादाबाद महिला मोर्चा तथा मीना पाल जी को जिला प्रभारी महिला मोर्चा मनोनीत किया गया।तदोपरांत राजू सुमन नगर अध्यक्ष एवं अन्नू सक्सेना मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामपुर का फूल माला एवं पटका पहनकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद लोधी प्रदेश संरक्षक, एडवोकेट शिव नरेश तोमर प्रदेश अध्यक्ष,गुरमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा,वीरेंद्र सिंह मंडल प्रभारी मुरादाबाद, मास्टर रोशन लाल संरक्षक, आकाश यादव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिलासपुर,कामेश्वर लोधी जिला महामंत्री, विजयपाल तहसील युवा मोर्चा मिलक,विजेंद्र कश्यप वरिष्ठ मीडिया प्रभारी,विकास कुमार,जिला महामंत्री,गोपाल शर्मा नगर अध्यक्ष,प्रमोद रस्तोगी उपस्थित रहे।

