एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने किया पाठशाला का आयोजन
बेतालघाट पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला अपराध एवं साइबर सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
नैनीताल।डॉ.मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में लगातार जागरुकता अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।डॉ.जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में बेतालघाट पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट की छात्राओं को महिला अपराधों एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम के उपाय बताते हुए डायल 112 हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।वर्तमान समय में साइबर अपराधों में हो रही वृद्धि के कारण सतर्क रहने,किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने व अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नम्बर,निजी फोटोग्राफ,ओ0टी0पी0 आदि साझा न करने हेतु जागरुक किया गया।साईबर फ़्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करने के बारे में अवगत कराया गया।साथ ही उपरोक्त विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों से सांझा करने की अपील की गई।






































