थाना कोतवाली:-04 अद्द नाजायज तमंचों के साथ 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार-
रामपुर ।दिनांक 01-02-2022 को थाना कोतवाली, रामपुर पुलिस द्वारा ताज मौहम्मद पुत्र अशद अली निवासी इन्द्रा कॉलोनी थाना कोतवाली, रामपुर को नवाब गेट चौराहा से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ, उमैर उर्फ आमिर पुत्र बाबर खां उर्फ राहत खां निवासी गूजर टोला थाना गंज, रामपुर को बाजार नसरूल्ला खां से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा 12 बोर तथा जाबिर हसन पुत्र आदिल हसन निवासी घेर मर्दान खां थाना कोतवाली, रामपुर को प्रानपुर रोड से एक अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना कोतवाली:-05 किलो 200 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 01-02-2022 को थाना कोतवाली, रामपुर पुलिस द्वारा शाहरून खां पुत्र अशफाक खां निवासी ईदगाह बढईयों वाली मस्जिद चौकी कुण्डा थाना कोतवाली, रामपुर को आश्रम पद्वति मोड़ से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 05 किलो 200 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-29/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना शहजादनगर:-एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 01-02-2022 को थाना शहजादनगर, रामपुर पुलिस द्वारा मारूफ पुत्र फारूख निवासी दबका थाना शहजादनगर, रामपुर को मजार से पहले चौराहा वृहद ग्राम दबका से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 03 कारतूस जिन्दा 12 बोर बरामद हुए। इस सम्बन्ध में थाना शहजादनगर पर मु0अ0सं0-29/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना स्वार:-आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
फैसल पुत्र मुशाहिद निवासी ग्राम बिजडा थाना स्वार, रामपुर आदि 02 अभियुक्तगण द्वारा थाना स्वार क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी के साथ छेडछाड, गाली-गलोच करने व फोटो को एडिट करके अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के सम्बन्ध में दिनांक 31-01-2022 को थाना स्वार पर मु0अ0सं0-49/2022 धारा 354(घ),504,506 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 01-02-2022 को थाना स्वार पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुकत फैसल उपरोक्त को मुंशीगंज तिराहा से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।