चाकू से हमला करने वाले आरोपी को बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद
बेतालघाट।बीती सात फरवरी को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम घोड़िया हलसो थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट जिला नैनीताल द्वारा जान से मारने की नियत से खुद पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर दी गई।उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा FIR नंबर 02/2026 धारा 109 BNS बनाम महेश आर्या पंजीकृत कर विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष श्री विजय नेगी द्वारा ग्रहण की गई।एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी.द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार की रात अभियुक्त महेश आर्या को गिरफ्तार किया गया।अभियुक के कब्जे से हमले में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर अभियोग में धारा 4 /25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।पकड़ा गया अभियुक्त महेश आर्या पुत्र दयाल राम निवासी ग्राम हल्दयानी थाना बेतालघाट है,और पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी दिखाई है।इस मौकें पर थानाध्यक्ष विजय नेगी,दीपक सिंह,जीवानंद दानी आदि मौजूद रहे।






































