डीएम ने पालिका चेयरमैनों से विकास कार्य और प्रशासनिक योजनाओं की समीक्षा की
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर दिए निर्देश
रामपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने नगर पालिका चेयरमैनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।बैठक में विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं की समीक्षा की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल और पुलिस अधीक्षक विधा सागर मिश्र भी मौजूद रहे।बैठक में नगर पालिका के विभिन्न मुद्दों और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने नगर पालिका चेयरमैनों से सभी योजनाओं को समय पर लागू करने और जनता को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।बैठक में नगर पालिका क्षेत्र की सफाई,सड़क निर्माण और जल आपूर्ति जैसी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।प्रशासन ने सभी चेयरमैनों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।