चेकिंग के दौरान काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी एसएसपी की पैनी नजर
शराब के नशे में मदहोश,अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
मुखानी।चेकिंग के दौरान रोडवेज के पास काले शीशे लगे होने पर संदिग्ध वाहन BALENO UK04AM–8838 संदिग्ध प्रतीत हुआ।एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर उक्त वाहन को चेक करने पर चालक आदित्य नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी जज फार्म डहरिया थाना मुखानी शराब के नशे में पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से 12 बोर के 5 अवैध कारतूस बरामद होने पर उक्त को गिरफ्तार किया गया।तथा वाहन उपरोक्त को सीज किया गया।उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नंबर 54/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।






































