संयुक्त टीम ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की,मचा हड़कंप
हल्द्वानी।आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को दूध लाने वाले एक दर्जन से अधिक वाहनों का नयागांव में साथ ही कालाढूंगी के मुख्य बाजार एवं चकलुआ में आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया,और एक दूध के वाहन से 02 नमूने दूध के एक खाद्य प्रतिष्ठान से राष्ट्रीय दाल सर्विलांस अभियान के तहत 02 दालों के कुल 04 खाद्य नमूने संदेह के आधार पर लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने,बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने के विशेष निर्देश दिए।कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय एवं भंडारण न करने का निर्देश दिया गया।अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों होली एवं रमजान को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा।इसके साथ ही एक अति महत्वपूर्ण निर्देश के तहत सभी खाद्य कारोबारी अनिवार्य रूप से सही श्रेणी में लाइसेंस बनवाए और अपने प्रतिष्ठान में डिस्प्ले बोर्ड में लगाए अन्यथा लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने fss एक्ट 2006 की धारा 31(1)या31(2) के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत 10 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जो प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है जिसकी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को भेजी जा रही है।






































