राज्यमंत्री औलख के आवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन
बिलासपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास पर शनिवार की शाम डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री औलख द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 800 लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता की।समाज के विभिन्न वर्गों, गणमान्य नागरिकों,युवाओं एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।संगोष्ठी में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा समाज के उत्थान,सामाजिक न्याय,शिक्षा,रोजगार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है,जिससे गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान देकर समानता,न्याय और अधिकारों का मार्ग प्रशस्त किया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अवसर देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार,किसानों की समृद्धि तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।मंत्री औलख ने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को उसका लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। अनुसूचित जाति समाज सहित सभी वर्गों के लोगों को आवास,शौचालय, मुफ्त राशन,स्वास्थ्य सुविधाएं, छात्रवृत्ति एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।यही कारण है कि समाज का हर वर्ग आज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार,युवाओं को आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, समाज के सम्मान और जनसेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह रवि,ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख और अर्चना गंगवार, सुरेंद्र कुक्कू , विशंभर प्रधान आगापुर, मनोज प्रधान जिवाई, थान सिंह प्रधान हुरमत नगर, राजकुमार सागर , कृपाल सिंह सागर, महेंद्र पाल बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष अंगन लाल, नेहा कश्यप रवि , इंद्रजीत , योगेश झाम, मधु बाला गुगलानी इत्यादि उपस्थित रहे।






































