ऑपरेशन प्रहार: काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में चोरी के मामले में वांछित आरोपियों पर कार्रवाई
हल्द्वानी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों और गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक और पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का पालन करते हुए फौजदारी वाद संख्या 3777/19, धारा 380, 457 एवं 411 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल सिंह देव पुत्र दीवान सिंह निवासी सूर्योदय कॉलोनी,चौफुला दमुवाढूंगा तथा राहुल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी मनन नशा मुक्ति केंद्र के निकट,चौफुला दमुवाढूंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल राजन गिरी और कांस्टेबल बसंत कुमार की प्रमुख भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

