थाना टाण्डा:-अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का वध कर मांस को बेचते हुए 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
दिनांक 23-01-2022 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम लालपुर कला से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गया। अभियुक्तगण घर में भैंस वंशीय पशु का वध कर मांस बेच रहे थे। मौके से 30 किग्रा0 भैंस वंशीय पशु का मांस, 01 लकडी का गुटखा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 01 कुल्हाडी, 02 बडी छुरी, 01 छोटी छुरी, 01 सूजा आदि सामान बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना टाण्डा पर मु0अ0सं0-41/2022 धारा 429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
थाना टाण्डा:-30 लीटर नाजायज शराबखाम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23-01-2022 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा छत्रपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मेवला कला थाना टाण्डा, रामपुर को दढियाल-टाण्डा मार्ग से जटपुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 30 लीटर नाजायज शराबखाम बरामद हुई। इस सम्बन्ध में थाना टाण्डा पर मु0अ0सं0-42/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।