थाना सैफनीः-जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर श्री अंकित द्वारा जनपद में जिलाबदर अभियुक्तगण की चैकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिलक के कुशल नेतृत्व में थाना सैफनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 24-01-2022 को जिला बदर अभियुक्त फरमान पुत्र कल्लू नि0 ग्राम बैरुआ थाना सैफनी जनपद रामपुर को ग्राम बैरुआ तिराहे से बैरुआ को जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में थाना सैफनी, रामपुर पर मु0अ0सं0-016/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 बनाम फरमान उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना टाण्डाः-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 24-01-2022 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त अय्यूब खां पुत्र मुनव्वर खां नि0 अकबराबाद थाना टाण्डा जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना टाण्डाः-दहेज के अभियोग में वॉछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 24-01-2022 को थाना टाण्डा, रामपुर पुलिस द्वारा शाहरूख पुत्र वाजिद निवासी मौहल्ला सैढू का मझरा चपिया नगर थाना टण्डा, रामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना टाण्डा, रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-436/21 धारा 498 ए,323,504,506 भादवि 3/4 डीपी एक्ट में वॉछित चल रहा था।
थाना सिविल लाइनः-चोरी की एक मोटर साईकिल व एक अद्द नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद-रामपुर श्री अंकित मित्तल जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर, रामपुर श्री अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आज दिनांक 24-01-2022 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा स्टार चौराहे से अजीम पुत्र बाज खॉ, निवासी लालपुर पस्तौर, थाना मैनाठैर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से दिनांक 13-11-2021 को रमा सिंघल अस्पताल के सामने से चोरी की गयी मोटर साईकिल नम्बर यू0पी0-22 एई-0335 तथा एक अद्द नाजायज चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
अजीम पुत्र बाज खॉ, निवासी लालपुर पस्तौर, थाना मैनाठैर, जनपद मुरादाबाद।
बरामदगी:
01- चोरी की एक मोटर साईकिल हीरो एचएफ-डिलेक्स नम्बर यू0पी0-22 एई-0335,
02्र्र- एक अद्द नाजायज चाकू बरामद हुआ।
कार्यवाहीः
01-मु0अ0सं0 396/2021, धारा 379/411 भादवि,
02-मु0अ0सं0 51/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना सिविल लाइन, रामपुर
01-उ0नि0 हरेन्द्र कुमार
02-हे0का0 468 लोकेश कुमार
03-आरक्षी 192 लोकेन्द्र
04-आरक्षी 1609 शोभित कुमार