*जिलाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार झील का स्थलीय निरीक्षण*
जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नगर मजिस्ट्रेट रामपुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ कस्तूरबा गांधी पछी विहार झील का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पक्षी विहार के परिसर में जल निकासी समस्या के समाधान हेतु स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करायें।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नालों पर स्लैप डालकर अवैध रूप से किये गये कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये और साथ ही खाली स्थान पर वृक्षारोपण का कार्य कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया।