*सीडीओ ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), समाज कल्याण पर्यवेक्षक को वितरित किया नियुक्ति पत्र।*
मिशन रोजगार अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षक के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इसी क्रम में जनपद रामपुर में नवनियुक्त 03 ग्राम पंचायत अधिकारियों,समाज कल्याण विभाग के 03 ग्राम विकास अधिकारी एवं 01 सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिया गया।