एसएसपी ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का लिया संज्ञान,कार्यवाही के निर्देश
नैनीताल।दुपहिया वाहन में चार सवारी बैठाने वाले चालक का सीपीयू ने किया ऑनलाइन चालान,सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दुपहिया वाहन चालक द्वारा 4 सवारी के साथ वाहन चलाकर नियमों का उल्लंघन के साथ साथ अपना तथा अपने परिवार का जीवन जोखिम में डाला जा रहा था।एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टी.सी द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी सीपीयू जगदीश कोहली द्वारा बृहस्पतिवार वाहन चालक के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया।कृपया चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।दुपहिया वाहन की क्षमता 2 सवारियों की है,क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है।






































