रात के समय डीजे बजाने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान करने पर रिजॉर्ट संचालक के विरुद्ध कार्यवाही
पुलिस एक्ट में किया चालान
रामनगर।क्षेत्र के ढेला गांव के निकट एक रिजॉर्ट में रात के समय डीजे बजने से विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान होने से परेशान स्थानीय लोगों द्वारा ढेला चौकी पुलिस को सूचना दी गई।उपनिरीक्षक जोगा सिंह प्रभारी चौकी ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर जाकर डीजे बंद करवाया गया और रिजॉर्ट संचालक के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही करते हुए संचालक को नोटिस देकर कड़ी हिदायत दी गई है।बृहस्पतिवार को एसएसपी नैनीताल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनपद के सभी रिजॉर्ट/होटल/प्रतिष्ठान संचालकों को सूचित किया जाता है कि कृपया रात्रि में निर्धारित समय के उपरांत किसी भी प्रकार के डीजे संचालित न करें, अन्यथा उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी






































