सीडीओ ने किया विकास खंड का औचक निरीक्षण,दिए निर्देश
हल्द्वानी।मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)अरविन्द कुमार पाण्डे ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर विकास खण्ड कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान आर.ई.ए.पी परियोजना कार्यालय में एक कार्मिक के अनुपस्थित पाए जाने उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर बीडीओ को अनुपस्थित कार्मिक के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आमजनता ब्लाक कार्यालय में स्वयं के कार्य हेतु 10 बजे से 2 बजे के मध्य आते हैं इसलिए अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर 3 बजे के उपरान्त ही जांए।उन्होंने कहा आमजनता के सभी कार्य ब्लाक से होते है इसलिए जनमानस के कार्यों में कोई कोताई ना हो।उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण पर जाते है,जिस क्षेत्र में भ्रमण के लिए जा रहे हैं उस क्षेत्र का नाम, दिनांक व समय अवश्य भ्रमण पंजिका में अंकन किया जाए।वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिये कि आमजनमास के कार्य सुगमता पूर्वक हों और उनकी समस्याओं को त्वरित गति से समाधान किया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के यह भी संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यशवंत बोहरा विकास खण्ड कार्यालय से भीमताल के लिए कार्यमुक्त होने के उपरांत चार्ज देने से पूर्व मेडिकल अवकाश में चले गये है।जिसको गम्भीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को तीन दिनों के भीतर सम्बन्धित अधिकारी का मेडिकल बोर्ड परीक्षण कराने के उपरान्त भीमताल में योगदान आख्या देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर अहमद के साथ ही ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।






































