एसएसपी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट
जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में BDS/डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों ने चलाया सघन चैकिंग अभियान
हल्द्वानी।नैनीताल पुलिस को सोमवार को जिला न्यायाधीश नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात द्वारा जिला जज नैनीताल के ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है।मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल समेत अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर अपने निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय परिसरों में बीडीएस टीमों के माध्यम से लगातार प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग कारवाही जा रही है।एसएसपी नैनीताल द्वारा सम्मानित जनता से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। सभी पुलिस टीमों द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।






































