बिलासपुर में श्री महाराजा अग्रसेन चौक का विधिवत पूजन
कृषि राज्यमंत्री औलख,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल रहे शामिल
बिलासपुर।कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि वर्गों को बांटने का काम नही ऐसे महापुरुष जो होते हैं,वो किसी एक जात और एक ब्रादरी के नही बल्कि सभी के होते हैं। राज्यमंत्री सोमवार की दोपहर नगर के मुख्य चौराहे पर नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित नव निर्मित श्री महाराजा अग्रसेन चौक के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा कि यह खुशी के बात है कि महाराजा अग्रसेन चौक का भूमि पूजन हुआ,जल्द ही उद्घाटन भी होगा।वह इसे और भी भव्य बनाने का काम करेंगे।वही पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि महापुरुषों को भी हमने जातियों में बांट दिया है,जबकि महापुरुष तो,वो है जो महान है।जिन्होंने राष्ट्र,अपनी सांस्कृति और अपने सनातन की रक्षा के लिए अपने प्राणों को त्याग दिया।उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे महापुरुषों को जातियों में बांटना उचित नही।कहा कि हम महापुरुषों-गुरूओ को मानते तो है,लेकिन उनके आदर्शों को नही मानते,मंच से उन्होंने कहा कि हमें उनका दायित्व पढ़ना चाहिए,वह क्या करना चाहते थें, उन्होंने क्या आदर्श दिए क्या बलिदान दिया इन सबका हमारे लिए अध्यायन करना बेहद जरूरी।इसके बाद ही कमेंट्स करें।क्योंकि महाराजा अग्रसेन किसी एक जाति विशेष के नही बल्कि सबके है।इससे पूर्व कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार और पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल आदि ने संयुक्त रूप से विधिवत भूमि पूजन में ईंट रखकर कार्य को प्रगति देने का आह्वान किया।इस दौरान अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिष्ठान का वितरण किया गया।इस मौकें पर विपिन कुमार पप्पी, निवेदिता मित्तल, धन्नूमल बंसल,विवेक अग्रवाल, धर्मपाल जैन, रामचंद्र मित्तल, योगेश अग्रवाल,ज्ञानेश अग्रवाल,अनिल मदान, हंसराज गोयल,हरीओम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, मंगतराम बंसल, धर्मवीर मित्तल,राजीव अग्रवाल,विनय अग्रवाल,कुशल गर्ग, डॉ बलविंदर सिंह,राजू सैनी,राजू तनेजा,अमन वर्मा, मोहम्मद नावेद,परवेज मामू, राजेश सैनी,संदेश जैन आदि मौजूद रहे।जबकि कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत अग्रवाल और गिरिराज किशोर अग्रवाल ने किया।






































