चोरगलिया पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को दबोचा
एसएसपी के अभियान के तहत कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान 30 जुलाई को कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन चौधरी (29) पुत्र सोमपाल चौधरी, निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 33/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहे।

