थाना सैफनी:-एक अद्द नाजायज तमंचा, फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटर साईकिल व दुकान में चोरी की योजना हेतु एकत्र की गयी सामग्री के साथ वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिलक, रामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.01.2022 को थाना सैफनी पुलिस द्वारा थाना सैफनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-003/2022 धारा 380/511 भादवि के वांछित अभियुक्त राजू यादव पुत्र रुम सिंह निवासी ग्राम काजीवाल थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को बडागांव चौराहा शाहबाद बिलारी रोड शराब के ठैके के सामने से गिरफ्तार किया गिया जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर व एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर फर्जी नम्बर प्लेट लगी बरामद हुई तथा अभियुक्त की निशादेही पर अभियुक्त द्वारा दिनांक 20/21.12.2021 की रात्रि में बडागांव चौराहे पर ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की योजना हेतु एकत्र की गयी सामग्री एक ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर बडा, एक गैस सिलेण्डर छोटा, गैस कटर, गैस पाईप दो एंव प्रेसर घडी आदि सामान जंगल में झाडियांे से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
राजू यादव पुत्र रुम सिंह निवासी ग्राम काजीवाल थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद हाल पता ग्राम कासमनगला थाना शाहबाद, रामपुर।
बरामदगी-
अभियुक्त के कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर व एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर फर्जी नम्बर प्लेट लगी बरामद हुई तथा अभियुक्त की निशादेही पर ज्वैलर्स की दुकान मे चोरी की योजना हेतु एकत्र की गयी सामग्री एक ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर बडा, एक गैस सिलेण्डर छोटा, गैस कटर, गैस पाईप दो एंव प्रेसर घडी आदि सामान जंगल में झाडियांे से बरामद किया गया।
कार्यवाही-
01-मु0अ0स0 003/2022 धारा 380/511 भादवि थाना सैफनी
02-मु0अ0स0 004/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैफनी
03-मु0अ0स0 005/2021 धारा 420 भादवि0 थाना सैफनी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01-उ0नि0 श्री विनोद कुमार गौतम,
02-हे0का0 152 देवराज सिह,
03-हे0का0 178 सुमित कुमार(चालक),
04-हो0गा0 1147 धीर सिह।
थाना गंज:-दहेज की मांग करने आदि में 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
अभियुक्त करीम मियां पुत्र मशकूर मियां निवासी पीपल टोला थाना गंज, रामपुर द्वारा अपनी पत्नी से दहेज की मांग करने आदि के सम्बन्ध में दिनांक 13-09-2021 को थाना गंज पर मु0अ0सं0-324/21 धारा 498ए भादवि व 3/4 मुस्लिम विवाह अधिनियम व 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 05-01-2022 को थाना गंज, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहा अभियुक्त करीम मियां उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
थाना बिलासपुर:-540 गोलियां अल्प्राजोलम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 05.01.2022 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा मोगा सिंह पुत्र स्व0 मुख्तियार सिंह निवासी ग्राम टेमरा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर को टेमरा तिराहे के पास से एक प्लास्टिक जरीकैन में 40 लीटर नाजायज शराबखाम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मु0अ0सं0-09/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
*थाना बिलासपुर:-40 लीटर नाजायज शराबखाम के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*
दिनांक 05.01.2022 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा मुकेश पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम बुझिया थाना शीशगढ़ जनपद बरेली को डाम कालोनी की गली में मन्दिर के सामने कस्बा बिलासपुर से 540 गोलियां अल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मु0अ0सं0-08/2022 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
थाना शहजादनगर:-वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार-
दिनांक 05-01-2022 को थाना शहजादनगर, रामपुर पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त रूप सिंह पुत्र नेतराम निवासी ग्राम अहमदाबाद थाना शहजादनगर, रामपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
चोरी की पल्सर मोटर साईकिल, स्कूटी तथा 02 तमंचे, 03 अद्द नाजायज चाकू बरामद, 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार-थाना सिविल लाइन, रामपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर डा0 संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर, रामपुर श्री अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 05-01-2022 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा *सूचना के आधार पर 05 अभियुक्तगण को आश्रम पद्धति मोड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक मोटर साईकिल पल्सर व एक स्कूटी, 02 तमंचे, 03 कारतूस तथा 03 चाकू बरामद हुए*।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
*01* – रवि पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम बिजईया थाना सि0ला0 जनपद रामपुर।
*02* – सुरेश पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम बिजईया थाना सि0ला0 जनपद रामपुर।
*03* – संजय पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पंजाबनगर थाना सि0ला0 जनपद रामपुर।
*04* – अजय पुत्र हरिसिंह निवासी पंजाबनगर थाना सि0ला0 जनपद रामपुर।
*05* – विशाल पुत्र कल्यान नि0 कृष्णा कालौनी थाना ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर, उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)।
*पूछताछः*-
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि साहब हमने लगभग एक सप्ताह पूर्व फ्रैन्डस कालौनी में गुप्ता जी के घर से मोटर साईकिल व स्कूटी चोरी की थी। जहॉ पर सुरेश पहले नोकरी किया करता था। सुरेश ने ही पूरे काम को अंजाम देने की योजना बनायी थी। आज हम लोग मोटर साईकिल व स्कूटी को बेचने के लिए जा रहे थे कि आपने पकड लिया गया।
उक्त बरामद दोनांे वाहनों के सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-466/21 धारा 380,411 भादवि पंजीकृत है।
*बरामदगीः*-
*(1)*- एक अद्द मो0सा0 पल्सर एएस 150 बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई।
*(2)*- एक अद्द स्कूटी रजि0 नं0 यूपी 22 एके 8856 बरामद हुई।
*(3)*- अभियुक्त रवि उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
*(4)*-अभियुक्त सुरेश उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
*(5)*-अभियुक्त संजय एवं अजय तथा विशाल के कब्जे से 01-01 चाकू (कुल 03 चाकू) नाजायज बरामद हुए।
*कार्यवाहीः*-
*01)*- मु0अ0सं0 05/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम रवि,
*02)*- मु0अ0सं0 06/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम सुरेश,
*03)*- मु0अ0सं0 07/22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम संजय,
*04)*- मु0अ0सं0 08/22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम अजय,
*05)*- मु0अ0सं0 09/22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 बनाम विशाल,
*06)*- मु0अ0सं0-466/21 धारा 380,411 भादवि बनाम रवि आदि 05 नफर,
*आपराधिक इतिहास*-
अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना सिविल लाइन रामपुर*