*जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के उप खनिज चैकिंग पॉइंट्स का किया औचक निरीक्षण।*
*सुबह 04:00 औचक रूप से पहुंचे, अधिकारियों द्वारा किए जा रहे चैंकिंग कार्य का लिया जायजा।*
*जिलाधिकारी बोले, गहनता से हो जांच पर अनावश्यक न हो परेशानी।*
सुबह लगभग 4ः00 बजे जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), नगर मजिस्ट्रेट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी और खान निरीक्षक के साथ जनपद में उप खनिज के परिवहन के दृष्टिगत स्थापित चैक प्वाइंटों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के अंतर्गत उप खनिज की चैकिंग हेतु जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले तहसील टाण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत निर्धारित किये गये चैक पाइण्ट लालपुर चौराहे का निरीक्षण किया। मौके पर राजस्व, पुलिस व अन्य विभाग के लगाये गये अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों से उप खनिज से संबंधित वाहनों के आवागमन के संबंध में जानकारी ली। चैक प्वाइंट पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस चैक पाइण्ट पर उप खनिज से संबंधित जो भी वाहन गुजरते हैं, उसकी गहनता से चैंकिंग करने के पश्चात् ही आगे जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। निरीक्षण के दौरान वाहन संख्या एचआर 58 डी 0686 को चैक किया गया जिसमें प्रपत्र के अनुसार उप खनिज की मात्र 40.60 टन पायी गयी,जोकि कांटा पर्ची के अनुसार सही थी।
इसके अतिरिक्त तहसील टाण्डा के ही उप खनिज की चैंकिंग हेतु अन्य निर्धारित चैक प्वाइंट दढ़ियाल का निरीक्षण किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार टाण्डा, राजस्व कर्मी व अन्य पुलिस कर्मी वाहनों की चैंकिंग करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मी श्री नासिर खॉ उप खनिज से लदे हुए प्रत्येक वाहन का इन्द्राज पंजिका में दर्ज करते हुए मिले। पंजिका का अवलोकन करने पर समय 4ः25 बजे तक लगभग 90 वाहनों की प्रविष्टि दर्ज मिली। मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन की गहनता से चैंकिंग करने के पश्चात् ही उन्हें गन्तव्य को जाने दिया जायेगा तथा कोई वाहन बिना चैंकिंग न जाने पाए।
तत्पश्चात् वे तहसील स्वार स्थित मसवासी चैंक प्वाइंट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान श्री सचिन कुमार नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी वाहनों की चैंकिंग करते हुए मिले। चैंकिंग टीम से उप खनिज से लदे वाहनों की चैंकिंग के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की गयी। इस चैंक प्वाइंट से गुजरने वाले उप खनिज से लदे प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच के पश्चात् उन्हें आगे जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। समय 5ः00 बजे के बीच तक लगभग 350 वाहनों का प्रस्थान होने के बारे में जानकारी दी गई
तहसील स्वार के ही अन्य चैक प्वाइंट मानपुर तिराहा का निरीक्षण किया गया। मौके पर राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित पाए गए। उन्होंने तहसील सदर स्थित चैक प्वाइंट खौद का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य पुलिस कर्मी उप खनिज से लदे वाहनों की चैंकिग करते हुए पाये गये। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि इस चैक प्वाइंट पर उप खनिज से लदे वाहन तहसील स्वार एवं टाण्डा से आते हैं, जिनकी गहनता से जांच कराई जाती है।
इस दौरान चैक पाइण्ट पर उप खनिज से लदे वाहन के चालक से चैंकिंग के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की गयी, तो चालक ने बताया गया कि तहसील स्वार स्थित मसवासी पर गाड़ी चैकिंग एवं प्रपत्र दिखाने के बाद ही आगे जाने दिया जाता है उसके बाद पुनः खौद एवं चाकू चौराहे पर चैंकिंग कराने के बाद जाते हैं, परन्तु चैंकिंग के दौरान किसी भी टीम द्वारा किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया जाता है। निरीक्षण के दौरान सभी चैंकिंग टीमों को निर्देशित भी किया गया है कि उप खनिज से लदे प्रत्येक वाहन की गहनता से चैंकिंग करने के पश्चात् ही प्रस्थान की अनुमति प्रदान की जाए और चैकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से किसी को कोई समस्या न होने पाए।