कृषि राज्यमंत्री औलख ने दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया
बिलासपुर।कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार को क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।उन्होंने चंदेन के ऐतिहासिक शिव मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया।राज्यमंत्री शाम चार बजे उत्तराखंड बॉर्डर स्थित चंदेन गांव पहुंचे।मंदिर परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं।संकरी और जर्जर सड़क से भक्तों को परेशानी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए शासन ने 15 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।इसी दौरान राज्यमंत्री ने नवाबगंज से पसियापुरा गांव तक जाने वाले मुख्य मार्ग के जीर्णोद्धार का भी शिलान्यास किया। इस मार्ग के लिए शासन ने 4 करोड़ 88 लाख रुपये मंजूर किए हैं।राज्यमंत्री ने बताया कि दोनों सड़कें ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों से जुड़ी हैं। इन सड़कों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख,बीडीओ राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।