सात दिवसीय शिविर का समापन,गीत ग़ज़लों से बांधा समां
रामपुर।राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के सात दिवसीय शिविर शुक्रवार को समापन समारोह का आयोजन भव्यता से किया गया।कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जागृति मदान धीगड़ा के निर्देशन में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ सैय्यद अरशद रिजवी उपस्थित रहे तथा पूरे शिविर को अपने आगमन से शोभायमान किया।सर्वप्रथम डॉ सैय्यद अरशद रिजवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।सभी सम्मानित अतिथिगण का पुष्पहार तथा NSS बैच पहनाकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात सर्वप्रथम इल्मा व ईरम द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।गजल से सबका मनोरंजन किया।फिर राधा कृष्णन दल से सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा समस्त गतिविधियाँ प्रस्तुत की।इस क्रम में आजाद दल ने अपनी सम्पूर्ण गतिविधियाँ उजागर की। तत्पश्चात अम्बेडकर दल ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।तत्पश्चात रानी लक्ष्मीबाई दल ने भी अपने दल की समस्त गतिविधियाँ कैम्प के समक्ष प्रस्तुत की।मंच का संचालन करते हुये डॉ ईरम नईम ने भी अतिथियों के समक्ष अलाहमा इक़बाल के शेर प्रस्तुत किए। तत्पश्चात डॉ नासिर व डॉ राजकुमार ने समस्त शिविरार्थियों को सम्बोधित किया एंव मार्गदर्शन किया साथ ही साथ जीवन के संघर्षों, वास्तविकता,नैतिक मूलों के विषयों पर प्रकाश डाला।प्रचार्या ने एकाग्रता के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु ड़टे रहने व धैर्येपूर्णता व परिवक्तता के साथ अनुशासित रहने को कहा।तत्पश्चात समस्त स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं में से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।दोपहर के भोजन के पहले पुरस्कार वितरण किया गया। उसके बाद सभी ने भोजन किया।अन्त में सेवा समर्पण का संकल्प लेते हुए राष्ट्रगान किया गया।प्राथमिक विद्यालय की सफाई कर सभी खुशी खुशी अपने घरों को लौट गए।कार्यक्रम में डॉ प्रमोद कुमार,डॉ नरेश कुमार,डॉ घनश्याम सरोज,डॉ ईरम नईम कार्यक्रम अधिकारियों सहित स्वंयसेवक व स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया।शिविर के आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्या मनोज कुमार,ग्राम भुर्जी की मड़ैया के प्रधान रफत जहां,इक्तियार,तैयब चौधरी स्थानीय प्रशासन रामपुर,डॉ जिल्ले हसन , रीना,चमन,भूरे,राधेश्याम,महेश,भगवान देवी,सभी समाचार पत्रो के मीडिया प्रभारियों,कार्यालय अधीक्षक उमंग अग्रवाल,विनीत सक्सेना, विक्की,लाल सिंह,रामोतार,व ग्राम भुर्जी की मड़ैया के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।






































