गोवध अधिनियम में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, शांति भंग में चालान
बिलासपुर।गोवध अधिनियम से संबंधित चौदह मीट विक्रेताओं को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया और उनका शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है।बृहस्पतिवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक योगेश कुमार सिंह की टीम ने अफजाल,अलीम,लईक,जावेद,आमिर निवासी मोहल्ला टांडा हुरमतनगर,जमील अहमद निवासी बिशारदनगर,अजीम, जहीर व जमीर निवासी मोहल्ला साहूकारा,गुड्डू,इल्यास निवासी मोहल्ला शीरी मियां,महबूब,राशिद,राशिद, निवासी मोहल्ला कस्बा राजपुर आदि चौदह मीट विक्रेताओं को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-170/126/135 बीएनएसएस के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।






































