एसएसपी के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही
लालकुआं क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लालकुआं।ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ.मंजूनाथ टी.सी.एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गये हैं।जिस क्रम में शनिवार को मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त आनन्द सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना निवासी बेरीपडाव गौलागेट खडकपुर कोत0 लालकुंआ, जनपद नैनीताल को 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।उप निरीक्षक शंकर नयाल,कुबेर राणा,गुरमेज सिंह आदि मौजूद रहे।






































